Skip to main content

Posts

मुझे वो बहुत प्यारी लगती है

मुझे वो बहुत प्यारी लगती है चेहरे से भोली आँखों से कोमल हृदय से नादान कलियों की क्यारी लगती है मुझे वो बहुत प्यारी लगती है। उसके नैनों की चमक काजल का श्रृंगार लबों पर मुस्कुराहट बिल्कुल राजकुमारी लगती है मुझे वो बहुत प्यारी लगती है। चंचल मन शांत स्वभाव संग मंद-मंद मुस्कान लिए बड़ी न्यारी लगती है मुझे वो बहुत प्यारी लगती है। छोटे-छोटे हस्त लंबे से केश कभी खुले कभी नहीं अपने हृदय में मासूम बचपन लिए मुझे वो बहुत प्यारी लगती है। जिसे देख हृदय मन में मोह से परे प्रेम का भाव उत्पन्न हो मधुर सा स्वर लगे मात्र...एक छवी...सुहानी लगती है मानो राधारानी लगती है। ऐसा एक चित्र समेटे हुए अंतर्मन में वो सम्पूर्ण...अर्थात...सारी लगती है मुझे वो बहुत प्यारी लगती है।
Recent posts

प्यार में सब कुछ तोलना है

आपसे कुछ बोलना है क्या प्यार में सब कुछ तोलना है मेरा दिल जिसमें रखी हैं कुछ बातें बातें जिसमें कैद हैं कुछ यादें यादें.... उसकी हँसी से मुस्कान की उस मुस्कान को देख रहे इंसान की उसके गुस्से....मेरी गवाही की जिनकी ना मिल सकी दवाई कोई उसके हँसने...मेरे रोने की उसके जाने...मेरे खोने की वो दर्द जो भरी हैं..यादों में यादें जो बंद हैं दिल की बातों में उम्मीद की थी दिल से...फिर कभी नहीं खुलेगा उन यादों की बातों से कभी नहीं मिलेगा सुनो, कहाँ जा रही हो...!! आपसे कुछ बोलना है प्यार में सब क्यों तोलना है? 👉 English version

उसकी नजर में शायद यही दोस्ती है

उसकी नादानियाँ देखकर हसी आ जाए या उसकी बातों पर दिल थोड़ा मुस्कुरा जाए वो मुस्कुराहट चेहरे से दिल पर आकर ही रोकती है उसकी नजर में शायद यही दोस्ती है। शाम के अकेलेपन में...कुछ पल साथ चलने तक उस शांत माहौल में...उसकी आवाज़ सुनने तक खुद के चुप रहने से...उसकी बातें सुनने तक दिल के अकेलेपन को थोड़ी दूर जाकर छोड़ती है उसकी नजर में शायद यही दोस्ती है। छोटी-छोटी बातों पर रूठ जाना उसकी आँखों में आँसू देख...मेरा बेचैन हो जाना मेरी कोशिश आँसुओं को उसकी हँसी बनाकर ही रोकती है उसकी नजर में शायद यही दोस्ती है। बोलती हुई बड़ी प्यारी लगती है उसके शब्दों के विराम ही पूर्ण नहीं होरे उसकी बातों की आदतों में अगर वो चुप हो जाए तो एक ही जवाब...किमी कोनी होवे उसके शब्द खत्म हो ना हो मैं तो और ब्यान नहीं कर सकता अगर हर बात ब्यान हो गई तो.. उसका नज़राना ना बदल जाए उसकी नजर में ये दोस्ती है...तो यही सही ये दोस्ती अगले मुकाम पर ही ना जाए।

दीवानी | Someone's Heart

पागल बनी सी फिरती हूँ बात किसी की ना मानू कोई कितना भी बहका ना चाहे पर बातों में किसी की ना आई किसी से मैं कह ना सकी उस शख़्स की मैं हुई दीवानी खुद मुझे विश्वास नहीं यह बात हुई है बड़ी पुरानी किस्मत ने बहुत पहले ही लिखी अधूरी मेरी कहानी फिर भी मैंने मुकद्दर की बात न मानी जब मिलने की कोई आस न दिखी तो मैंने बा दस्तूर ख्यालों में ही मिलने की ठानी। By - Anonymous

सुबह की शुरुआत

पक्षियों का चहकना मोर का पँख फैलाना मंदिरों से आरती...और घंटों की आवाज आना एक नया एहसास लाता है। सुबह की शुरुआत ऐसी हो तो नया उमंग...उत्साह दिलाता हो फ़ूलों से भरे बागों में तुम फ़ूलों सी महकती हो मेरा हाथ थामे रख...अपने साथ ले चलती हो एक नया एहसास लाती हो। मेरे टूटे दिल को...भरोसा दिलाती हो इश्क, मोहब्बत से....दूर ले जाती हो प्रेम कैसा होता है?....क्या होता है? ये बताती हो वो नकली लोगों, नकली दोस्तों, नकली दुनिया और असली इश्क, मोहब्बत से कितना अलग होता है इसका एहसास दिलाती हो। क्या मतलब मैंने प्रेम करके गलती की है आखिर प्रेम तो बताती हो मैं ऐसा ही थोड़ा...बेवकूफ़...पागल-सा सही पर मेरी सुबह की शुरुआत ऐसी हो जाए तो क्या कहना... चहचहाने की आवाज भी आती हो नया एहसास भी लाती हो।

पसंद और प्रेम || Pasand or Prem

एक लड़की करीब आने लगी है पसंद...या प्रेम है वो बड़ी उलझाने लगी है नासमझ-सा बन, घूम रहा है उसकी यादें भी सताने लगी हैं। पहले अल्फाजों में कुछ हड़बड़ाता है उसकी एक मुस्कुराहट, दिल नर्म हो जाता है कभी-कभी आती, कभी आकर चली जाती है सोचता ही रहूं, उसके बारे वो नहीं समझ आती है। दूसरे अल्फाजों में संभलना उसकी बातें-यादें वहीं हैं, पर उसका आकर कुछ पल ठहरना पसंद या प्रेम की परिभाषाओं में, अब थोड़ा उलझना। तीसरे अल्फाजों में स्थिर की ओर ठहराव में अपनापन झलकाने लगी हैं बातों के स्वरों में उलझने से परे, अब बातें समझ आने लगी हैं। आखिरी अल्फाजों में स्थिर हो जाना इस बार उसका स्वयं आना आकर बुलाना और बताना पसंद और प्रेम में अन्तर समझाना पसंद को आकांक्षाएं बताना, प्रेम को उसका द्वार खोल दो तो मोह दिखे, बंद करो तो वोह भाव समझ दिल से....छोड़ दिया है मोह नासमझ-सा घूम रहा...अब समझ गया है वोह।