- Get link
- X
- Other Apps
एक लड़की करीब आने लगी है पसंद...या प्रेम है वो बड़ी उलझाने लगी है नासमझ-सा बन, घूम रहा है उसकी यादें भी सताने लगी हैं। पहले अल्फाजों में कुछ हड़बड़ाता है उसकी एक मुस्कुराहट, दिल नर्म हो जाता है कभी-कभी आती, कभी आकर चली जाती है सोचता ही रहूं, उसके बारे वो नहीं समझ आती है। दूसरे अल्फाजों में संभलना उसकी बातें-यादें वहीं हैं, पर उसका आकर कुछ पल ठहरना पसंद या प्रेम की परिभाषाओं में, अब थोड़ा उलझना। तीसरे अल्फाजों में स्थिर की ओर ठहराव में अपनापन झलकाने लगी हैं बातों के स्वरों में उलझने से परे, अब बातें समझ आने लगी हैं। आखिरी अल्फाजों में स्थिर हो जाना इस बार उसका स्वयं आना आकर बुलाना और बताना पसंद और प्रेम में अन्तर समझाना पसंद को आकांक्षाएं बताना, प्रेम को उसका द्वार खोल दो तो मोह दिखे, बंद करो तो वोह भाव समझ दिल से....छोड़ दिया है मोह नासमझ-सा घूम रहा...अब समझ गया है वोह।