Skip to main content

पसंद और प्रेम || Pasand or Prem

एक लड़की करीब आने लगी है
पसंद...या प्रेम है वो
बड़ी उलझाने लगी है
नासमझ-सा बन, घूम रहा है
उसकी यादें भी सताने लगी हैं।

पहले अल्फाजों में कुछ हड़बड़ाता है
उसकी एक मुस्कुराहट, दिल नर्म हो जाता है
कभी-कभी आती, कभी आकर चली जाती है
सोचता ही रहूं, उसके बारे
वो नहीं समझ आती है।

दूसरे अल्फाजों में संभलना
उसकी बातें-यादें वहीं हैं,
पर उसका आकर कुछ पल ठहरना
पसंद या प्रेम की परिभाषाओं में, अब थोड़ा उलझना।

तीसरे अल्फाजों में स्थिर की ओर
ठहराव में अपनापन झलकाने लगी हैं
बातों के स्वरों में उलझने से परे,
अब बातें समझ आने लगी हैं।

आखिरी अल्फाजों में स्थिर हो जाना
इस बार उसका स्वयं आना
आकर बुलाना और बताना
पसंद और प्रेम में अन्तर समझाना
पसंद को आकांक्षाएं बताना, प्रेम को उसका द्वार
खोल दो तो मोह दिखे, बंद करो तो वोह
भाव समझ दिल से....छोड़ दिया है मोह
नासमझ-सा घूम रहा...अब समझ गया है वोह।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार में सब कुछ तोलना है

आपसे कुछ बोलना है क्या प्यार में सब कुछ तोलना है मेरा दिल जिसमें रखी हैं कुछ बातें बातें जिसमें कैद हैं कुछ यादें यादें.... उसकी हँसी से मुस्कान की उस मुस्कान को देख रहे इंसान की उसके गुस्से....मेरी गवाही की जिनकी ना मिल सकी दवाई कोई उसके हँसने...मेरे रोने की उसके जाने...मेरे खोने की वो दर्द जो भरी हैं..यादों में यादें जो बंद हैं दिल की बातों में उम्मीद की थी दिल से...फिर कभी नहीं खुलेगा उन यादों की बातों से कभी नहीं मिलेगा सुनो, कहाँ जा रही हो...!! आपसे कुछ बोलना है प्यार में सब क्यों तोलना है? 👉 English version

मुझे वो बहुत प्यारी लगती है

मुझे वो बहुत प्यारी लगती है चेहरे से भोली आँखों से कोमल हृदय से नादान कलियों की क्यारी लगती है मुझे वो बहुत प्यारी लगती है। उसके नैनों की चमक काजल का श्रृंगार लबों पर मुस्कुराहट बिल्कुल राजकुमारी लगती है मुझे वो बहुत प्यारी लगती है। चंचल मन शांत स्वभाव संग मंद-मंद मुस्कान लिए बड़ी न्यारी लगती है मुझे वो बहुत प्यारी लगती है। छोटे-छोटे हस्त लंबे से केश कभी खुले कभी नहीं अपने हृदय में मासूम बचपन लिए मुझे वो बहुत प्यारी लगती है। जिसे देख हृदय मन में मोह से परे प्रेम का भाव उत्पन्न हो मधुर सा स्वर लगे मात्र...एक छवी...सुहानी लगती है मानो राधारानी लगती है। ऐसा एक चित्र समेटे हुए अंतर्मन में वो सम्पूर्ण...अर्थात...सारी लगती है मुझे वो बहुत प्यारी लगती है।